विकास मंच के पदाधिकारियो को बार्ड कमेटी गठित करने के निर्देश

FARRUKHABAD : आवास विकास स्थित एक गेस्टहाउस में बुलायी गयी फर्रुखाबाद विकास मंच की बैठक में पहुंचे कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को बार्ड कमेटी गठित करने के निर्देश दिये गये हैं।

OLYMPUS DIGITAL CAMERAसंगठन के जिलाध्यक्ष मोहन अग्रवाल व जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाल के नेतृत्व में बुलायी गयी कार्यकर्ता बैठक में संगठन की विशेषताओं और उसकी कर्तव्यनिष्ठा के विषय में जानकारी दी गयी। इस दौरान मोहन अग्रवाल ने कहा कि आज भ्रष्टाचार चरम पर है। जिसे रोकने के लिए युवाओं को ही आगे आना चाहिए। लेकिन इसके लिए एक मंच की आवश्यकता भी होती है। फर्रुखाबाद विकास मंच ऐसे जुझारू युवाओं को संगठन में आमंत्रित करता है जो देश सेवा और समाज सेवा का भाव रखते हैं।

इस दौरान बैठक मे मौजूद पदाधिकारियो को बार्ड कमेटी गठित कर शीघ्र मंच अध्यक्ष के सामने अनुमोदन के लिए भेजने की बात भी कही गयी। इस दौरान मंच के नगर अध्यक्ष राहुल जैन, उपाध्यक्ष शिवेन्द्र यादव शिब्बू, महामंत्री विजय यादव, विजय मिश्रा, मयंक मिश्रा, रजत यादव, शिवम पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]OLYMPUS DIGITAL CAMERA