फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर पालिका परिषद शहर के विकास को लेकर अपनी पीठ खुद ठोंकती हुई दिखी| जिसके चलते शहर के तमाम काम गिनाकर गुणगान किया| शौचालय व बिगड़ी जल व्यवस्था में जल्द सुधार का भरोसा दिया गया है|
दरअसल टाउन हाल नगर पालिका के कार्यालय में चेयरमैंन वत्सला अग्रवाल वउनके पति पूर्व एमएलसी ममनोज अग्रवाल नें पत्रकार वार्ता की| उन्होनें बताया कि फर्रुखाबाद नगर पालिका फतेहपुर और कायमगंज नगर पालिका की दर से आधे से भी कम का कर बसूल कर रही है| मनोज अग्रवाल ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए कर माफ होनें का अभी तक कोई शासनादेश नही आया है|
सबाल- शहर के आवास विकास में सर्वजनिक शौचालय व पानी की व्यवस्था नही ?
जबाब-पालिकाध्यक्ष पति मनोज अग्रवाल ने बताया कि शौचालय के लिए एक एनजीओ को ठेका जल्द दिया जायेगा| शहर में लगभग एक दर्जन जगह पर शौचालय बनायें जायेंगे| उन्होंने बताया कि आवास विकास में टीम भेजकर हेंडपम्प टीम बनाकर दिखाये जायेंगे| अगर रिबोर होनें लायक होनें तो उन्हें रिबोर किया जायेगा यदि रिबोर नही होंगे तो दूसरी जगह हेंडपम्प लगाया जायेगा |
सबाल- शहर में सड़कों पर लगे बिजली के खम्भे कब हटेंगे
जबाब- चेयरमैंन वत्सला अग्रवाल नें बताया कि खम्भे हटानें के लिए बिजली विभाग को पत्र लिखा गया है| रेलवे रोड पर जो बिजली के खम्भे लगे उन्हें हटानें के लिए एक करोड़ 72 लाख का बजट हो चुका है| उन्होंने बताया कि जल्द ही रेलवे रोड निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा|
सबाल-शहर में जल भराव की समस्या है
जबाब- मनोज अग्रवाल नें बताया कि सफाई नालियों की सफाई का ठेका एक कम्पनी को दिया गया है| जो नाली-नाला अतिक्रमण के दायरे में आयेगा उनकी मशीन के द्वारा सफाई की जायेगी|



