वक्फ कानून को लेकर भ्रम फैला रहे सपा-बसपा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तहत आवास विकास स्थित जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत अल्पसंख्यक प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ|

मुख्य वक्ता प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम अहमद एवं मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने अल्पसंख्यक समाज को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के मुस्लिम समाज को वक्फ सुधार कानून के तहत होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। मुख्य वक्ता प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम अहमद ने कहा देश की आजादी के बाद जो कानून वक्फ के रूप में गरीब मुसलमान के लिए बनाया गया था|

वह कांग्रेस जैसे राजनीतिक दलों कि गलत नीति से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार बनने के बाद इस कानून में सुधार की आवश्यकता महसूस हुई सरकार ने गरीब मुसलमानो, गरीब अनाथ बच्चों एवं गरीब मुस्लिम विधवा महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए इस कानून में संशोधन करके दोनों सदनों में पास कर कर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद गरीब मुस्लिम वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने का कार्य किया| लेकिन कांग्रेस सपा व बसपा के लोग इस कानून पर भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे हैं| जब केंद्र ने सीएए और एनआएसी का कानून बनाया तो भी विपक्षी दलों में पूरे देश में मुस्लिम समाज को भड़काने का काम किया था। देश में सबसे अधिक समय तक कांग्रेस पार्टी का शासन रहा लेकिन एक लंबे समय तक देश का मुसलमान परेशान क्यों रहा इस पर विचार करने की
आवश्यकता है| जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा वर्षों से कांग्रेस सपा और बसपा के द्वारा देश का मुसलमान वोट बैंक की तरह प्रयोग किया जाता रहा है| सपा और कांग्रेस मिलकर भाजपा द्वारा किए जा रहे मुस्लिम समाज के उत्थान से जुड़े हुए हर मुद्दे पर उनको भ्रमित करने का कार्य करते हैं| जिसके कारण देश का मुसलमान तरक्की नहीं कर पा रहा है। वक्फ की वह जमीने जो गरीब यतीम विधवा और अनाथ मुस्लिम लोगों के लिए वक्फ की गई थी वह सपा बसपा और कांग्रेस की राजनीतिक भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने कहा नए भारत के निर्माण के लिए इस कानून में सुधार एक आवश्यकता थी| उसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार करने का कार्य किया| कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष हसनैन खान किया। अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री मोहम्मद जावेद ने भी विचार व्यक्त किया| जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना, शिवांग रस्तोगी, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता आदि रहे।