वंदेमातरम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, 26 जनवरी को निकलेगी यात्रा

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) हर वर्ष की भांति फर्रुखाबाद में निकलने वाली वंदेमातरम यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 23 जनवरी को बसंत पंचमी होने के कारण इस वर्ष यात्रा 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर निकाली जाएगी।
बैठक के दौरान यात्रा को अधिक भव्य, अनुशासित और जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव रखे। यात्रा के मार्ग, व्यवस्थाओं, प्रचार-प्रसार तथा युवाओं की सक्रिय सहभागिता को लेकर विशेष चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, जिलाध्यक्ष क्रांतिकारी पाठक, जिलाध्यक्ष प्रभारी अजय दूबे अज्जू, मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र अग्निहोत्री उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त गोरक्षा प्रकोष्ठ से सचिन शर्मा व भानु श्रीवास्तव, विधि प्रकोष्ठ से आशीष मिश्रा बिट्टू दूबे व सचिन शर्मा, ब्राह्मण सभा से अरविंद अवस्थी व पंकज अवस्थी, तथा युवा टीम से मोनू तिवारी, संन्योश त्रिवेदी, अंकित शाक्य मौजूद रहे।
नगर अध्यक्ष शिवम मिश्रा, सन्नी शुक्ला एवं आशुतोष अग्निहोत्री सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय सहभागिता रही। बैठक के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि 26 जनवरी को निकलने वाली वंदेमातरम यात्रा को देशभक्ति, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनाते हुए ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाएगा।