लोहिया दबे,कुचले,पिछड़ों के अधिकार के लिए लड़े

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:समाजवादी चिन्तक डॉ० राममनोहर लोहिया की 109 वीं जयंती पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया।सपा व प्रसपा ने अपने अपने तरीके से जयंती मनायी|
नगर के आवास विकास स्थित लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सपा नेताओं ने  कहा कि डॉ. लोहिया ने समाज के दबे, कुचले, पिछड़े, गरीबों के अधिकार का मार्गदर्शन किया। उन्हें समाज में बराबर का दर्जा देने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने समानता की जो लड़ाई लड़ी वह आज भी अधूरी है। हमें चाहिए कि हम डॉ. लोहिया के संघर्षों को पूरा कर समाज के दबे,कुचले के खिलाफ होने वाले शोषण को समाप्त करने का संकल्प लें। जिला कार्यालय पर एक भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन कर डॉ राम मनोहर लोहिया को स्मरण किया|
सपा जिलाध्यक्षनदीम अहमद फारुखी, सपा नेता जियाउद्दीन, पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ,सपा बसपा गठबंधन प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला महासचिव मंदीप यादव, यूनुस अंसारी, ब्लाक प्रमुख कमालगंज राशिद जमाल सिद्दीकी, मतीन खान,इलियास मंसूरी आदि रहे|
प्रसपा नेताओं ने भी लोहिया प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके सिद्धातों पर चलने का संकल्प लिया| शुभम राय हनी,शिखर सक्सेना,देवेन्द्र सिंह यादव आदि रहे|