लाइव- वोटो की गिनती कराने पहुचे सलमान, मुकेश और मनोज अग्रवाल

फर्रुखाबाद: 23 मई 2019, ये दिन भी आज इतिहास में दर्ज हो जायेगा क्योंकि आज के दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही दूसरी पारी के दावे का फैसला होना है| देश भर में हुए 542 लोकसभा सीटो के लिए पड़े वोट की गिनती के लिए पूरे देश के साथ साथ उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में भी मतगणना पंडाल में अपने अपने पक्ष में पड़े वोटो की गिनती कराने के लिए प्रत्याशी अपने अपने समर्थको और साथियों के साथ पहुचे|

कांग्रेस के प्रत्याशी सलमान खुर्शीद हमेशा की तरह अपनी पत्नी लुईस खुर्शीद के साथ पहुचे है| मुकेश राजपूत पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार और मोहन अग्रवाल अपने मतगणना अभिकर्ताओ के साथ पंडाल में पहुचे| गठबंधन के प्रत्याशी मनोज अग्रवाल और प्रसपा प्रत्याशी अपने अपने अजेंटो के साथ मतगणना पंडाल के अन्दर पहुच चुके है है| सुबह 8 बजकर 41 मिनट तक अभी वोटो की गिनती की तैयारी चल रही है|