रोडवेज ने मारी टक्कर बाइक सबार भाई-बहन की मौत

फर्रुखाबाद:(राजेपुर/नगर संवाददाता) रोडबेज की टक्कर से बाइक सबार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गये| उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया| जहाँ चिकित्सक नें दोनों को मृत घोषित कर दिया|
हरदोई के थाना पाली के बेजूपुर निवासी 32 वर्षीय शारदा देवी पत्नी माया प्रकाश अपने छोटे भाई 20 वर्षीय अवध सिंह पुत्र भगवानदीन सांडी हरदोई के साथ बाइक से पांचाल घाट गंगा तट जा रही थी। जीजा सुनील का पहनावन समारोह था। उनके साथ एक टैक्टर ट्राली और कई बाइक पर अन्य लोग भी थे। थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम गांधी में सड़क किनारे पानी पीने के बाद जब अवध ने बाइक स्टार्ट की, तभी सामने से आई रोडवेज बस ने उल्टी साइड से टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर हालत में एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| अस्पताल में डॉ. अंकित मिश्रा ने शारदा को मृत घोषित कर दिया। दो घंटे बाद अवध को भी मृत घोषित कर दिया गया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा| सीओ अमृतपुर अजय वर्मा ने बताया की रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है| पुलिस जाँच कर रही है|