रिटायर्ड कानून-गो के पुत्र ने लगाई फांसी

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रिटायर्ड कानून-गो के पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल की|
थाना कादरी गेट क्षेत्र के ग्राम अमेठी कोहना निवासी 35 वर्षीय अमित मिश्रा पुत्र हरिश्चद्र मिश्रा बीती रात लगभग 11 बजे अपने कमरे में सोनें चला गया था| लेकिन सुबह जब पिता हरिश्चंद्र आदि उसे उठाने गये तो दरवाजा नही खुला| जिसके बाद परिजन व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गये| सूचना मिलने पर पांचाल घाट चौकी पुलिस मौके पर पंहुची और गेट को खोलकर शव को पंखे के कूड़े से फांसी के फंदे से नीचे उतारा | मौके पर फिल्ड यूनिट नें पंहुच कर साक्ष्य संकलित किये| मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अमित की पत्नी चित्रा गाँव खसोरा, हरपालपुर हरदोई, चली गई थी। इस दौरान अमित अपने घर में अकेला ही था| मृतक के पिता रिटायर्ड कानून-गो हैं| चौकी प्रभारी पांचाल घाट मोहित मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है|