यूपी बोर्ड के नतीजो की तारीख जल्द होगी घोषित

प्रयागराज: यूपी बोर्ड प्रयागराज हाई स्कूल परीक्षा में 27 लाख 32 हजार 216 परीक्षार्थियों ने जबकि इन्टरमीडियट में 27 लाख 5 हजार 17 परीक्षार्थियों ने फार्म भरा था। इन सभी छात्रों को अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो अगले सप्ताह में खत्म होने का अनुमान है।यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट अगले सप्ताह में 20 से 25 अप्रैल 2025 के बीच जारी होने की पूरी उम्मीद है। बोर्ड की ओर से छात्रों का रिजल्ट फाइनल किया जा रहा है। रिजल्ट तैयार होते ही बोर्ड की ओर से ऑफिशियल डेट एवं समय की जानकारी साझा कर दी जाएगी।यूपी बोर्ड की ओर से रिजल्ट बोर्ड सचिव भगवती सिंह एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जायेगा। नतीजे जारी होते ही रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक बोर्ड की वेबसाइट्स upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in पर एक्टिव हो जायेगा।इसके बाद छात्र इसमें से किसी भी साइट पर जाकर अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते है|