यूपी के पुलिस वालो ने आज़म खान को भी नहीं बक्शा

AZAM KHAN_JNIलखनऊ : कड़क मिजाज वाले उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य और नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां को भी उत्तर प्रदेश पुलिस ने नहीं बख्शा। आजम खां ने कल एक प्रेस कांफ्रेंस में इसका सनसनीखेज खुलासा किया।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए उन्होंने कह दिया कि उन्हें मोबाइल फोन पर धमकी देने वाले को संभल की पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया लेकिन बाद में भारी रकम लेकर उसे थाने से ही छोड़ दिया। इस बाबत उन्होंने डीजीपी को पत्र भी लिखा है जिसमें कहा है कि डीजीपी को लिखे पत्र में आजम ने कहा कामकाज का यह तरीका सरकार के भविष्य को कहां ले जाएगा इसे आप नहीं समझ सकते लेकिन मैं अच्छी तरह समझता हूं।

उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले मेरे मोबाइल फोन पर मुझे गालियां और धमकियां दी गई। मैंने वह नम्बर आईजी को दिया। बाद में डीआईजी अभिसूचना ने उनको आश्वस्त किया कि धमकी देने वाले की पहचान कर ली गयी है। उसे थाने ले जाया गया लेकिन बाद में धन लेकर उसे छोड़ दिया गया।

इसके अलावा उन्होंने कहा फेसबुक के जरिए उनकी छवि को खराब करने का षडयंत्र अत्यन्त ताकतवर लोगों के माध्यम से रचा गया है। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर मेरा फर्जी एकाउण्ट भी खोला गया जिसकी शिकायत मैंने लखनऊ के एसएसपी से 18 अक्टूबर को की थी लेकिन अफसोस है कोई नतीजा सामने नहीं आया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
षडयंत्रकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए उन्होंने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है जिसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री के साथ भारत सरकार के गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री को भी भेजी गयी है। आजम ने कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन बेदाग रहा है और उनके जैसे व्यक्ति एक-दो दिन में तैयार नहीं होते। उनके बारे में फेस बुक पर जो टिप्पणियां की गयी हैं उन्हें सभ्य समाज के बीच बयां नहीं किया जा सकता। टिप्पणियों को लेकर हो रहीं प्रतिक्रियाएं खतरनाक हैं और मैं इन्हें गैरवाजिब भी नहीं मानता। ऐसे हालात में कुछ भी होना मुमकिन है। आजम खान ने कहा कि मेरी छवि खराब करने के पीछे जो भी व्यक्ति अथवा संगठन है वह बहुत ताकतवर है। उसकी पीठ पर मजबूत हाथ है। इस हरकत को किसी सिरफिरे की हरकत बताकर टाला नहीं जा सकता। अपने खिलाफ चरित्र हनन की बड़ी साजिश रचे जाने का दावा करते हुए एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह मानने से इंकार किया कि इसके पीछे उनकी अपनी पार्टी सपा के ही लोग हो सकते हैं।