फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) परिजनों नें लापता युवक का लगभग दो सप्ताह बाद भी सुराग ना लगने पर बमुश्किल मुकदमा तो दर्ज करा लिया, लेकिन पुलिस की कार्यवाही लगातार सुस्त देखकर आक्रोशित परिजन सड़क पर आ गये और उन्होंने जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की| पुलिस पर आरोपियों से सांठ-गांठ का आरोप लगाया है| बाद में पंहुची पुलिस नें कार्यवाही का भरोसा देकर जाम खुलवाया|
कोतवाली फतेहगढ़ के याकूतगंज निवासी रमेश चन्द्र नें बीते 29 मई को पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया, जिसमे कहा कि उनका 35 वर्षीय पुत्र सुनील याकूतगंज के मोहल्ला हाजीगंज निवासी मलिक पुत्र असलम के कबाड़ी की दुकान पर फेरी का कार्य करता था| सुनील नें कबाड़ा दुकान मालिक मलिक को एक काँटा बेंचा था| जिसकी जानकारी जब काटा मालिक को हुई तो उसने सुनील से कहा, सुनील नें कबाड़ा दुकान पर कांटा बिक्री करनें की बात कही| इस बात से कबाड़ा मालिक मलिक सुनील से रंजिश मानता था| बीते 19 मई को मलिक, सोरिस पुत्र असलम, खालिज निवासी हाजीगंज
सुनील को जखैया महाराज के मन्दिर से उठाकर चौसपुर बघार के पास लेकर गये जहाँ सुनील के साथ मारपीट की, जिसे राहगीरों नें देखा| उसके बाद से सुनील लापता है| उसका कोई पता नही चला| जब आरोपियों से जानकारी कि तो आरोपी धमकी देनें लगे| परिजनों नें अनहोनी घटना करने की आशंका जाहिर की| मुकदमा की जाँच याकूतगंज चौकी प्रभारी राहुल कुमार को दी गयी|
मुकदमा दर्ज होनें के बाद कोई कार्यवाही नही हुई तो लापता सुनील की पत्नी रेशमा, माँ अर्चना देवी, पिता रमेश चन्द्र दर्जनों महिलाओं और ग्रामीणों के साथ याकूतगंज बाजार में सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया| काफी देर बाद कोतवाली फतेहगढ़ के अपराध निरीक्षक सुदेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे तो आक्रोशित परिजनों नें पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की| बाद में अपराध निरीक्षक नें परिजनों को कार्यवाही का भरोसा दिया, उन्होंने कहा कि पुलिस अपना कार्य कर रही है, जल्द वह सुनील को खोज लेंगे| जिसके बाद परिजन मांगे और जाम खोला|
चौकी प्रभारी पर साठ-गांठ का आरोप
दरअसल लापता सुनील के सम्बन्ध में कार्यवाही के लिए परिजन भटकते रहे, घटना के 10 बाद एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया| लेकिन उसके बाद भी ना ही सुनील को बरामद किया गया और ना ही आरोपियों के गिरेबान तक पुलिस के हाथ पंहुचे | याकूतगंज चौकी प्रभारी पर राहुल कुमार पर विरोधी पक्ष से मिलकर साठ-गांठ का आरोप लगाया|
सीडीआर और सर्विलांस का सहारा ले रही पुलिस
परिजनों द्वारा सुनील के साथ कोई अनहोनी होनें की आशंका जाहिर की है| पुलिस भी सर्विलांस व अन्य स्रोतों से आरोपियों तक पंहुचनें का प्रयास कर रही है| अपराध निरीक्षक सुदेश कुमार नें बताया कि जाँच की जा रही है| पुलिस मामले का जल्द खुलासा करेगी|
युवक का दो सप्ताह बाद भी नही लगा सुराग, परिजनों नें अनहोनी की आशंका जता लगाया जाम

