फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अखिल भारत हिंदू महासभा व जय भोले बाबा कमेटी द्वारा विगत वर्षों की तरह इस बार भी कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है| कांवड़ यात्रा 20 जुलाई दिन रविवार को निकाली जायेगी| जिसमे 251 कांबडीयों को शामिल करनें का लक्ष्य लिया गया है|
शहर के रेलवे रोड़ पांडेश्वर नाथ मंदिर हाल में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया| बैठक में विभिन्न जिम्मेदारियां दी गयीं| संजय मिश्रा को व्यवस्थापक,अजय दुबे अज्जू को संयोजक, हरिओम वाल्मीकि को सह सयोजक, गौरक्षा टीम को यातायात व व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गयी| कांवड़ यात्रा में न्यूनतम 251 कावड़ का लक्ष्य तय किया गया| कांवड़ कमेटी द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी| कावड़ का शुल्क 251 रुपये रखा गया है, आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति को मात्र 1 रूपये में कांवड़ उपलब्ध होगी| जलाभिषेक के
बाद प्रसाद की व्यवस्था मंदिर में रहेगी| कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रमोद दीक्षित ने कहा परिवार सहित हम सभी उपस्थित रहे, जिससे कि सनातन की अलख जगी रहे, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, ब्राह्मण जन सेवा समिति के अध्यक्ष नारायण दत्त द्विवेदी, ब्रह्म मंच के जिलाध्यक्ष अमन दुबे ने सभी को कांवड़ यात्रा में सम्मिलित होंने की अपील की| विमलेश मिश्रा ने कहा की यात्रा में सभी के विचार सर्वमान्य है|विधि विधान के साथ कावड़ यात्रा का आयोजन किया जायेगा| जय भोले बाबा कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि अपनी टीम के साथ उपलब्ध रहेंगे| अभिषेक वाजपेयी, हिंदू महासभा कार्यकारी जिलाध्यक्ष हरिओम वाल्मीकि,संजय शर्मा मनोज दीक्षित संजू मिश्रा भान प्रताप सिंह ,भानु वर्मा, राधिका, श्रेया, संजीव वर्मा,गोविंद अवस्थी, शिवम अवस्थी,राहुल जैन अमन जैन, मोनू तिवारी, नंदिनी शर्मा रहे| संचालन सौरभ मिश्रा के द्वारा किया गया| 
यात्रा में 251 कांबडीयों को शामिल करनें का लक्ष्य



