यह स्कूल नही मानता डीएम का आदेश, ठिठुरन में अवकाश के बाद भीं खुला विद्यालय

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बावजूद कई निजी स्कूल जिलाधिकारी के आदेशों का उल्लंघन कर खोले गये| क्या जिलाधिकारी के आदेश के ऊपर भी यह स्कूल हैं? जो आदेश होनें के बाद भी विद्यालय का शीत कालीन अवकाश करनें से इंकार कर रहें हैं| दरअसल शहर के सेनापति स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर मंगलवार को भी खुला रहा| वाकायदा बच्चे कंपकंपाते हुए स्कूल पंहुचे और स्कूली ठिठुरते हुए वापस घर गये| इसके अलावा भीं कई निजी विद्यालय खोले गये जो यह बताता हैं की इन पर जिलाधिकारी व बीएसए का आदेश बेअसर हैं | बीएसए विश्व प्रताप सिंह नें बताया की आदेश के बाद भीं स्कूल खोलना गलत हैं, लिहाजा जाँच कराकर कार्यवाही की जायेगी |