फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)मेला रामनगरिया में आचार्य प्रदीप व सत्यगिरि महाराज के साथ हुई मारपीट के मामले में ट्रिपल तहरीर दी गयी है| गंभीर घायल आचार्य को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है|
थाना कादरी गेट के भगुआ नगला विकास नगर पांचाल घाट निवासी राजीव शुक्ला ने थाना पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उनके भाई आचार्य प्रदीप नरायण शुक्ल वर्तमान में मेला रामनगरिया में कैंप लगाकर कल्पवास कर रहें हैं| वह कैम्प को घर के रूप में भी प्रयोग कर रहें हैं | बीते 6 फरवरी को रात लगभग 9 बजे कैम्प के दरवाजे पर जूना अखाड़े के सत्यगिरि महाराज अपने 25-30 अज्ञात लोगों के साथ आये और लोगों से झगड़ा करनें लगे| शोर सुनकर आचार्य प्रदीप शुक्ला ने झगड़ा करनें से मना किया, आरोप है कि इस बात से नाखुश सत्यगिरि महाराज व उनके गुर्गो ने प्रदीप पर जान से मारनें की नियत से तलवार, लाठी-डंडो से हमला किया, तो प्रदीप जान बचाने के लिए कैम्प के भीतर भागे, जिस पर उन्हें कैम्प के भीतर भी सभी ने जामकर मारपीट कर दी| कैम्प के भीतर का घरेलू सामान, पूजा सामग्री, भगवान की मूर्तियां फेंक दी और जमकर उत्पात मचाया| जिससे आस-पास के कल्पवासियों में दहशत फैल गयी और लोग जान बचाकर भागने लगे| हमलावरों ने बार-बार जान से मारने की धमकी दी| घटना की सूचना मिलने पर गंभीर घायल आचार्य प्रदीप शुक्ल को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
महंत व साथियों के खिलाफ महिला नें दी तहरीर 
पांचालघाट निवासी ऊषा पत्नी चमन लाल कठेरिया ने तहरीर दी| जिसमे कहा कि वह मेला में प्रसाद बना नें और बिक्री करनें का कार्य करती है| उसकी दुकान गंगा पुल के नीचे है| बीते 6 फरवरी को समय लगभग 8:30 बजे उसका पुत्र 10 वर्षीय रचित कठेरिया अपने बड़े भाई सचिन को दुकान पर खाना देनें जा रहा था| जिसको बाबा सत्यगिरि के शिष्य नें जान-बूझकर बाइक की टक्कर मार दी| जिससे खानें का टिफिन बाइक चालक बाबा के शिष्य को लग गया| जिस पर बाबा के शिष्य जाति-सूचक गाली-गलौज कर मारपीट करनें लगे| इसके बाद बाबा सत्यगिरि क्षेत्र के 20-25 साधू बाबा सत्यगिरि के साथ आये और उनके पास भाला, लाठी-डंडा, गदा, तलवार लेकर पंहुचे| संदीप दीक्षित उर्फ बबलू पुत्र रामदास निवासी अमेठी कोहना भी उनके साथ दुकान पर आये| दुकान पर मारपीट कर दुकान में रखा सामान आदि ले गये| जान से मारनें की नियत से सत्यगिरि व उनके चेलो ने मारपीट की|
जूना अखाड़े की तरफ से दी गयी जान-लेवा हमले की तहरीर
श्री पंचदश नाम जूना अखाड़े के संत सागरपुरी महाराज व सत्यवीर उर्फ भोला की तरफ से थानाध्यक्ष कादरी गेट के तहरीर दी गयी है| जिसमे कहा कि दोनों शिकायत कर्ता अखाड़े का कुछ सामान लेनें जा रहे थे, उसी दौरान पीपा पुल के पास प्रदीप शुक्ल पुत्र कैलाश अंकित पुत्र संजू, सचिन पुत्र चमन अपने साथियों के साथ आये और अचानक लाठी-डंडो, चाकू, कुल्हाड़ी से हमला कर दिया| जिससे सागरपुरी व सत्यवीर के गंभीर चोट आयीं| आरोपी गाल-गलौज करते हुए फरार हो गये | दोनों घायलों का लोहिया में मेडिकल हुआ|
शुक्रवार को सीओ सिटी ऐश्वर्य उपाध्याय ने मामले में कादरी गेट थानाध्यक्ष आमोद कुमार व कई थानों के फोर्स के साथ सत्यगिरि महाराज के शिविर में पंहुच जानकारी कर वार्ता की| सत्यगिरि महाराज ने बताया कि उनके लोगों के साथ गाली गलौज किया गया | इसके बाद मारपीट हुई| सोशल मीडिया पर उनका अभद्र प्रचार किया जा रहा है| वह अनशन करेंगे| थाना प्रभारी आमोद कुमार का कहना है कि मामले में जाँच करायी जा रही है|
मेला रामनगरिया में हुई मारपीट में ट्रिपल तहरीर,जाँच कर रही पुलिस



