मुसीबत की बाढ़: सैलाब में 162 गाँवों की 10531 हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा खतरे के निशान से लगातार ऊपर चल रहीं हैं| जबकि रामगंगा खतरे के निशान से नीचे आ गयी हैं| अभी तक मुसीबत की बाढ़ से ग्रामीणों को निजात नही मिल पा रहा है| बाढ़ से तीनों तहसीलों को मिलाकर लगभग 10531 हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित है|
गंगा नदी में 20 अगस्त के शाम 4 बजे गंगा 137.30 मीटर पर दर्ज की गयीं| वहीं रामगंगा 137.00 मीटर पर दर्ज की गयीं| गंगा में 134584 क्यूसेक पानी नरौरा बांध से छोड़ा गया, वहीं खो-हरेली व रामनगर बैराज से रामगंगा में 15161 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| बाढ की चपेट में सर्वाधिक कायमगंज तहसील के सर्वाधिक 74 प्रभावित हैं, अमृतपुर तहसील के लगभग 65 व सदर तहसील के कुल 12 गाँव बाढ प्रभावित हैं| जिले के बाढ़ प्रभावित गाँवो में लगभग 19173 किसान प्रभावित है| वहीं कुल 149933 परिवार बाढ़ की चपेट में हैं| इसके साथ ही तीनों तहसीलों को मिलाकर कुल 57 सड़के बाढ़ में वह गयीं| 162 गाँव बाढ़ से प्रभावित हैं|