फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा नदी के उफान से गंगापार क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। गांवों में भी बाढ़ का पानी घुस चुका है। जिससे ग्रामीण सुरक्षित स्थान की तलाश में जुटे हैं| गंगा खतरे के निशान से महज 10 सेमी. दूर हैं|
गंगा किनारे के गांवों में पानी आबादी के बीच पहुंच गया है। तहसील अमृतपुर के माखन नगला, कुडरी सारंगपुर, करनपुर घाट, भावपुर चौरासी, आशा की मडैया, जगतपुर,नगरिया जबाहर, रामपुर जोगराजपुर, तीसराम की मडैया, अम्बरपुर, गाजीपुर आदि एक दर्जन से अधिक गाँव बाढ के पानी की चपेट में आ गया है|
दरअसल गंगा के पानी में बीते 24 घंटे में लगभग 05 सेमी. बढ़ गया है| दरअसल बीते दिन शाम 4 बजे
गंगा का जल स्तर 136.95 मीटर था| जबकि गुरुवार को शाम 4 बजे गंगा का जल स्तर 137 मीटर पर पंहुच गया| अब गंगा खतरे के निशान से 10 सेमी. दूर वह रहीं हैं| गंगा का खतरे का निशान 137.10 मीटर पर अंकित है| गंगा में नरौरा बाँध से 1,72,128 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| जबकि रामगंगा में खो,हरेली व राम नगर बैराज से कुल 54396 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है| राम गंगा का जल स्तर 134.75 पर दर्ज किया गया| रामगंगा का खतरे का निशान भी 137.10 मीटर पर अंकित है| 

मुसीबत की बाढ़: गंगा खतरे के निशान को छूनें को बेताब



