फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मीटर रीडरों की सिक्योरिटी मनी वापस करनें की मांग को लेकर एसी को ज्ञापन सौंपा गया |
मीटर रीडर संघ प्रदेश अध्यक्ष शिवा त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष चांद मियां व जिला महामंत्री सचिन दीक्षित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े मीटर रीडर भोलेपुर विद्युत शव स्टेशन परिसर में एकत्रित हुए| उन्होंने अधीक्षण अभियंता ने बताया कि सन 2021 में सिक्योरिटी के नाम पर 5000 हजार रूपये लिए गये थे| जो आज तक वापस नही किये गये| अधीक्षण अभियंता को सम्बोधित ज्ञापन अशिषाशी अभियंता बृजभान सिंह को सौपा| इस दौरान राहुल दीक्षित, संजय मिश्रा, राजकुमार, विपिन कुमार, सौरभ कुमार, अजीत कुमार, अमन अवस्थी, रजत राजपूत, दुष्यंत कुमार , धीरज कुमार आदि रहे|
मीटर रीडरों की सिक्योरिटी मनी वापस करनें की मांग



