माल कम्पनी का दुकानदार पर होता मुकदमा

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) विधान सभा कायमगंज व अमृतपुर के खाद-बीज दुकानदारों नें जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं को रखा| जिसमे कहा कि वह लोग कम्पनी का खाद-बीज आदि खरीदते है, लेकिन जब उनका सैंपल भरा जाता है तो फिर मुकदमा दुकानदार पर होता है| जिसका उन्होंने विरोध किया |
शहर के ठंडी सड़क निवासी सांसद मुकेश राजपूत के आवास पर पंहुचे नवाबगंज के खाद-बीज दुकानदारों ने ज्ञापन सौंपा| जिसमे कहा कि विगत कई वर्षों से यूरिया व डीएपी के साथ ही कई प्रकार की टैकिंग व ओवर रैटिंग डीलरों द्वारा रिटेलरों को दी जा रही है| दुकानदारों नें सांसद से खाद क्रय की दर निर्धारित करानें ककी मांग की| रिटेलरों को मजबूरी में टैकिंग का सामान किसानों को देना पड़ रहा है| समय-समय पर सीड्स एवं पेस्टी साइड की सेम्पलिंग की जा रही है| सेम्पल फेल होनें पर दुकानदार पर मुकदमा दर्ज किया जाता है | जबकि मुकदमा जिम्मेदार कम्पनी पर होना चाहिए| दुकानदार की भूमिका केबल माल बिल पर खरीदने मूल भूत पैकिंग बेचने की होती है| दुकानदारों नें टैकिंग व ओबर रेटिंग पर रोंक लगानें की मांग की| इस दौरान दीपू राठौर, राघवेन्द्र सिंह, राहुल शाक्य, विवेक कुमार, उमेश चन्द्र, संजीब कुमार, अविनेश मिश्रा, विनय सक्सेना, नरेंद्र कुमार रमन कुमार मधुरेद्र सिंह आदि रहे|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad