मार्ग दुर्घटना में बाइक सबार दो कांवड़ियां घायल, एक की मौत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बाइक से जल भरने जा रहे तीन कांवडिया अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गये| जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ एक को मृत घोषित कर दिया गया|
शाहजहाँपुर अल्लागंज कुडरी निवासी 26 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र रामसागर अपने चचेरे भाई प्रभुदयाल व अजयवीर के साथ बाइक से पांचाल घाट जलभरने जा रहे थे| उसी दौरान थाना राजेपुर के जमापुर मोड़ के निकट किसी अज्ञात वाहन नें बाइक सवार तीनों कांवरिया घायल हो गये| जिन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया| जहाँ ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया| मृतक ओमप्रकाश की पत्नी सीता, माँ रेशमा देवी रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक ओमप्रकाश के 2 साल की पुत्री बिट्टू है| उप निरीक्षक श्यामबाबू नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|