फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) मार्ग दुर्घटना में घायल की लगभग 19 दिन चले लम्बे इलाज के दौरान मौत हो गयी| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के गांव पीपरगांव निवासी सुरजीत शाक्य पुत्र राजेश शाक्य को बीते 18 जून को पट्टी खुर्द मोड़ पर कार ने टक्कर मार दी| जिससे राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया | जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद से राम मनोहर लोहिया रेफर कर दिया गया था। 21 जून को कोतवाली में मुकदमा दर्ज
कराया था|परिजन कई अस्पतालों में इलाज करा चुके थे, 6 जुलाई को परिजन राजेश को लेकर दिल्ली ले जा रहे थे, जहाँ उसने दम तोड़ दिया| मृतक सुरजीत बिजली विभाग के मीटरपरिजनो ने पुलिस को सूचना दी | सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची, मृतक की माँ रामवती, बहन अर्चना व पत्नी सुनीता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| उप निरक्षक सुरेश सिंह चाहर ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।




