फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) मासूम बच्ची के साथ पड़ोस की महिला नें मारपीट कर दी थी, जिससे वह गंभीर हो गयी थी, परिजन बच्ची का इलाज करा रहे थे, इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर राब साहब निवासी विपिन कुमार की 5 वर्षीय पुत्री नायरा विगत 22 सितंबर की शाम पड़ोसी किशोर के घर खेलने गई थी, जहां किशोर की पत्नी रूपा ने पुरानी रंजिश में नायरा के साथ मारपीट कर दी थी। घटना में बच्ची के दोनों पैर टूट गए थे। हालत बिगड़ने पर उसे फर्रुखाबाद के
निजी अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया, जहां शनिवार भोर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया| मां कंचन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
मारपीट से घायल बच्ची की उपचार के दौरान मौत



