फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) युवक को मारपीट की रंजिश में मौत के घाट उतारा गया था| पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करनें में सफलता हासिल कर ली|
थाना मऊदरवाजा के ग्राम चौरसिया मझोला निवासी 20 वर्षीय संजेश कुमार जाटव उर्फ मंजेश का शव गाँव के ही अनिल सक्सेना के खेत में पड़ा मिला था| पोस्टमार्टम में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई थी| पुलिस नें मामले में जाँच पड़ताल शुरू की| घटना में प्रकाश में आये अभियुक्त अजनेश उर्फ पोकी पुत्र छोटेलाल वाल्मीकि चौरसिया मंझोला मऊदरवाजा को गिरफ्तार किया| पुलिस के अनुसार अभियुक्त पोकी ने बताया कि उसका संजेश जाटव पुत्र नन्हे व उसके भाई अजीत से कुछ झगड़ा हुआ था | जिसमे
दोनों भाईयों नें पीट दिया गया था| तब से बदला लेने की की आग उसके जहन में धधक रही थी| 5 जुलाई को रात 8 बजे संजेश को उसके घर से शराब पीने के बहाने बुलाकर ले गया और पड़ोसी गाँव खिनमिनीके आसपास उसे लेकर घूमता रहा| आरोपी पोकी जाटव नें बताया कि उसने संजेश से शराब पीने के लिए पैसे मांगे तो संजेश ने मना कर घर की तरफ चला गया| पीछे से अभियुक्त पोकी जाटव
उसके पीछे आया जब वह कायमगंज फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर पंहुचे तो हम दोनों में गाली-गलौज और मारपीट होनें लगी| जिस पर अभियुक्त पोकी नें संजेश को धक्का दिया| जिससे संजेश का सिर सड़क किनारे बनी पानी की हौद में लगा, जिसके बाद फिर संजेश खड़ा हो गया और दोबारा फिर पोकी नें उसे धक्का दे दिया, सिर में गंभीर चोट लगने से संजेश की मौत हो गयी| जिसके बाद उसकी लाश को ले जाकर खेत में छिपा दिया| अभियुक्त के पास से पुलिस को एक मोबाइल आईटेल मोबाइल मिला है| थानाध्यक्ष बलराज भाटी नें अभियुक्त की गिरफ्तारी की| 

मारपीट की रंजिश में युवक को उतारा था मौत के घाट



