मामूली विवाद में चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मामूली विवाद के चलते दबंगो नें महिला व उसके पुत्र व पुत्री के साथ जमकर लाठी-डंडो से सड़क व नाली में गिराकर मारपीट कर दी| पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी है| घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है|

थाना कादरी गेट के ग्राम कनपटियापुर में शुक्रवार शाम को दो पक्षों में विवाद हो गया| जिस पर दबंगों नें लाठी डंडो से महिला व उसके 15 वर्षीय पुत्री व मासूम पुत्र के साथ लाठी-डंडो से जमकर मारपीट कर दी| कटिया पकड़वानें के शक के बाद मारपीट करनें का का बताया जा रहा है| घटना के पीछे भूमि विवाद का मामला भी बताया जा रहा है| पीड़ित पक्ष नें थाने में पंहुच कर जानकारी दी| आईटीआई चौकी प्रभारी विशेष कुमार नें बताया कि मामले में पीआरबी मौके पर पंहुची थी, तहरीर आनें पर कार्यवाही होगी|