फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) माफिया अनुपम दुबे पर पुलिस नें फिर शिकंजा कसना शुरू कर दिया| लिहाजा सोमवार को अधिकारियों नें कार्यवाही करते हुए माफिया की 9.83 करोड़ की सम्पत्ति को जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्क किया है| अनुपम और उसके परिजनों की कुल 13 संपत्तियों की कीमत करीब 9.83 करोड़ आंकी गई है। जिस पर कुर्की की कार्यवाही हुई है|
सोमवार को तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, थानाध्यक्ष कादरी गेट आमोद कुमार, कोतवाल फतेहगढ़ सत्यप्रकाश,मऊदरवाजा थानाध्यक्ष बलराज भाटी व राजस्व टीम के साथ भारी पुलिस के लेकर फतेहगढ़ के मोहल्ला दाल मंडी पंहुचे| जहाँ अनुपम के गोदाम को गैंगेस्टर एक्ट के कार्यवाही करते हुए पहले सील कुर्क कर लिया | कुर्की की कार्यवाही से पूर्व डुगडुगी पिटवाकर लोगों को जानकारी दी गयी| इसके उपरांत कुर्की की कार्यवाही हुई| जनपद हरदोई के सवाइजपुर में भी अनुपम दुबे की सम्पति पर कुर्की की कार्यवाही हुई है| मोहम्मदाबाद में भी मदनपुर, सिनौड़ा पृथ्वी,सिनौड़ा कुबेर आदि जगह पर भी कुर्की की कार्यवाही की| 




