माननीयों की प्रतिष्ठा से लटकी बीजेपी के तीन मंडल अध्यक्षों की घोषणा, जल्द होनें के आसार

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीजेपी के तीन मंडल अध्यक्षों की घोषणा अभी होना बांकी है| जिसकी गुणा-गणित लगानें में दावेदार और उनके नेता लगे हुए है| जिले के माननीयों नें बचे हुए मंडलों में अपने चहेते चेहरे को मंडल अध्यक्ष का ताज पहनानें के लिए अपनी बीटो लगा दी है, जिससे तीनों मंडल अध्यक्षों की घोषणा नही हो पायी है| फिलहाल घोषणा जल्द होनें के आसार नजर आ रहे हैं|
दरअसल बीते 10 जनवरी 2025 को बीजेपी के 18 मंडलों में से 15 मंडलों के अध्यक्षों की विधिवत घोषणा कर दी गयी| लेकिन फर्रुखाबाद पूर्वी, नवाबगंज मंडल व बढ़पुर पूर्वी मंडल के अध्यक्षों की घोषणा में माननीयों का पेंच फंसने से घोषणा लटक गयी| कई माननीय अपने-अपने चहेते की ताजपोशी चाहते है, लिहाजा घोषणा में ब्रेकर लगा है| माना जा रहा है की पार्टी आला कमान जुझारू कार्यकर्ताओं में से ही मौका देगी, जो पार्टी के लिए निष्ठां के साथ कार्य करे | आगामी पंचायत चुनाव में भी अहम भूमिका अदा करे |
जिले से अनुमोदन के लिए गया पैनल
तीन मंडलों के अध्यक्ष पदों के लिए दावेदारों का पैनल क्षेत्रीय संगठन के पास अनुमोदन के लिए भेजा गया है| क्षेत्रीय नेतृत्व के अनुमोदन के बाद ही घोषणा होगी|
क्या बोले जिलाध्यक्ष
बीजेपी जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा नें बताया की मंडल अध्यक्ष के दावेदारों का पैनल अनुमोदन के लिए भेजा गया है| क्षेत्रीय नेतृत्व के अनुमोदन के बाद घोषणा की जल्द की जायेगी|