मां के अवैध सम्बंधों के शक में युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास

FARRUKHABAD : एक युवक ने उस समय अपने आपको खत्म कर लेने का प्रयास किया जब उसे अपनी सगी मां के अवैध सम्बंधों का शक हुआ। VISHALयुवक ने डाई पी ली, गंभीर अवस्था में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फतेहगढ़ क्षेत्र के भोलेपुर रेलवे क्रासिंग के निकट रहने वाले दीपक शर्मा के पुत्र विशाल शर्मा ने बताया कि उसके पिता दीपक नशे के आदी हो गये थे। जिसके चलते उन्हें नशामुक्ति केन्द्र पर भर्ती कराया गया था। नशे के आदी होने से पूर्व उसके घर पर अण्डियाना फर्रुखाबाद निवासी एक युवक आता था। जहां उसके साथ पिता अक्सर दारू पिया करते थे। एक दिन दोनो में विवाद हो गया तो उस युवक ने घर पर आना बंद कर दिया। वहीं विशाल ने बताया कि उसकी मौसी मोनी के अवैध सम्बंध अण्डियाना निवासी युवक से हो गये तो उसने अपने सगे पति महेश को छोड़ दिया और उस युवक से शादी कर ली। जिससे एक संतान भी है। विशाल का आरोप है कि उसकी मां सोनी कुछ माह से अपनी बहन के यहां जाने लगी। जिसका विरोध विशाल ने किया। तो मां ने उसे कई बार पीट दिया। विशाल के अनुसार उसकी मां गलत संगति में पड़ गयी है। मना करने पर भी वह अण्डियाना निवासी अपनी बहन मोनी के घर जाती है। जहां माहौल ठीक नहीं है।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

सोमवार को जब विशाल की मां अण्डियाना के लिए जा रही थी तो विशाल ने इस बात का विरोध किया। जिससे गुस्सायी मां ने अपने बेटे विशाल को जमकर पिटायी लगा दी और चली गयी। मां की पिटायी व उसके अवैध सम्बंधों के शक में गुस्साये विशाल ने घर में रखी डाई पी ली। गंभीर अवस्था में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।