फर्रुखाबाद:(नवाबगंज) बीते 20 मई को थाना क्षेत्र के ग्राम बरतल में स्थित ग्राम पंचायत गनीपुर जोगपुर के तालाब में कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम सिकंदरपुर निवासी सतीश चंद्र की लाश मिली थी| पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के के खिलाफ हत्या कर शव तालाब में फेंकने का मुकदमा दर्ज कराया है|