महिला मोर्चा की टिफिन बैठक में सजे लजीज व्यंजन

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के घोषित कार्यक्रमों के तहत आज टिफिन बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें मोर्चे के पदाधिकारी अपने-अपने घरों से अलग-अलग व्यंजन लेकर पहुंचीं। उन सभी को मिलाकर साथ बैठ सभी ने भोजन किया और पार्टी के प्रचार में जुटने का संकल्प दोहराया। पदाधिकारियों ने कहा कि टिफिन बैठकें नगर के प्रत्येक वार्ड में होंगी और जिला स्तर पर प्रत्येक मंडल में की जायेंगी। इन बैठकों का उद्देश्य घर-घर में पहुंचकर महिलाओं को भाजपा से जोडऩे का है।

[bannergarden id=”8″]
आज महिला मोर्चा की वरिष्ठï नेता श्रीमती मीरा ङ्क्षसह के आवास पर टिफिन बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें लजीज व्यंजन सजाये गये और सभी ने साथ बैठकर प्रेम से भोजन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन राठौर ने बताया कि महिला मोर्चा की ओर से टिफिन बैठकों का आयोजन निश्चित रुप से अपना प्रभाव छोड़ेगा और घर-घर में पहुंचकर महिला मोर्चा की बहनें मानसिक रुप से सामान्य महिलाओं को पार्टी से जोडऩे में सफल होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता सक्सेना ने की। सभी पदाधिकारियों ने मोहल्ले की महिलाओं के साथ बैठकर भोजन किया। जिनमें चित्रा अग्रिहोत्री, बबिता पाठक, मुन्नी यादव, राजवती बाथम, मिथलेश, ज्योति, शिरोमणि, गायत्री सहित तमाम बहनें मौैजूद रहीं। इस दौरान 10 फरवरी को स्वर्गीय ब्रह्मïदत्त द्विवेदी की स्मृति में होने वाले संकल्प दिवस में भीड़ जुटाने की रणनीति भी तैयार की गयी।
[bannergarden id=”11″]

[bannergarden id=”17″]