महिला को बेहोश कर 80 हजार रूपये व जेबरात पार

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) रोडबेज बस में जा रही महिला को बेहोश कर उसके पास से 80 हजार रूपये की नकदी और जेबरात पार कर दिये गये|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करथिया निवासी राजेश शर्मा की पत्नी बेबी देवी बीते 13 जुलाई 2025 को बेवर से शुगर की दवा लेकर शाहजहांपुर डिपो से वापस लौट रही थी, तभी टप्पेबाजों ने बेबी देवी को रुमाल सुघाकर कर बेहोश कर दिया और उसके पास से 80 हजार की नकदी और जेबरात लूट लिये गये| बस चालक ने कस्बा मोहम्मदाबाद के फर्रुखाबाद रोड पर शिव मंदिर के सामने उतार दिया। बेबी देवी को बेहोश हालत में देखकर गांव के ही ई-रिक्शा चालक ने घर पहुंचाया। तथा बेबी देवी ने 14 जुलाई को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिल गयी है| जांचकर कार्यवाही की जायेगी|