महिला आयोग की सदस्य नें सुनी महिलाओं की समस्यायें

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरों) उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्या श्रीमती सुनीता सैनी के आगमन पर शनिवार को विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 70 महिलाओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 10 महिलाओं ने अपनी समस्याएँ प्रार्थना पत्रों के माध्यम से आयोग सदस्य के समक्ष प्रस्तुत कीं। जनसुनवाई के दौरान माननीय सदस्या ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।कई महत्वपूर्ण संस्थानों का निरीक्षण जनसुनवाई के बाद सुनीता सैनी ने जिले के विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया—कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय, राजेपुर,आंगनबाड़ी केंद्र, सीएमओ कार्यालय, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, जहां उन्होंने साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए, जिला जेल, जहाँ बंदियों से संबंधित व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया अधिकारीगण रहे मौजूद कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, सीओ सिटी, महिला थाना प्रभारी, कार्यक्रम अधिकारी, आबकारी अधिकारी, परियोजना निदेशक, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं एचईडी के कार्मिक, जेंडर स्पेशलिस्ट, तथा विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।महिला आयोग की यह जनसुनवाई महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।