फर्रुखाबाद:(नगर संवादाता) महाराणा प्रताप की मूर्ति पर करणी सेना नें माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि की| इसके साथ ही आगामी 9 मई से पहले शहर में महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने की मांग की|
शहर के बद्री विशाल कालेज में स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर उनकी 429 वीं पुन्यतिथि पर याद किया गया|संगठन पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप का जय घोष किया। करणी सेना की तरफ से पांचाल घाट पर बन रहे नए घाटों में से एक घाट का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने की मांग की गयी है।मनोज सिंह गौर, कुलदीप सिंह राठौर, विक्की ठाकुर, मंथन ठाकुर,हरभान सिंह, विपिन चौहान, शिवम् सिंह, शिवम् राठौर, कीर्तिवर्धन सिंह, राहुल चौहान आदि रहे|

महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि



