फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा ने स्व मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर अयोध्या के महंत राजू दास के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा| 
अयोध्या के महंत राजू दास द्वारा अपने ट्विटर हैंडल्स से देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अश्लील एवं अपमानजनक टिप्पणी की गई थी| जिसके विरोध में सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया|जिसमे कहा कि तथाकथित महंत राजू दास पर अति शीघ्र मुकदमा कायम करके गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इस टिप्पणी से नेताजी के सैकड़ो अनुयाइयों में बेहद रोष एवं सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का प्रयत्न किया गया है। सपा ने ऐसे बाबाओं के खिलाफ मुकदमा करनें की मांग की|
प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जब भी धरती पर महापुरुष जन्म लेते हैं तो उनके खिलाफ टिप्पणी करने वाले रावण भी पैदा होते हैं| यही कार्य इन तथाकथित महंत राजू दास ने किया है| कायमगंज प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर ने कहा की कई वर्षों से पिछड़ों के नेताओं के साथ अलग मानसिकता से व्यवहार किया जाता रहा है परंतु स्वर्गीय नेताजी एक ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने सभी समाज को बढ़ाने का काम किया है| पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि हम सभी समाजवादी लोग धर्म की आड़ में अश्लील एवं निचले स्तर की टिप्पणी करने वाले बाबा राजू दास के खिलाफ कार्रवाई की जाये।
पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, पूर्व चेयरमैन मोहम्मदाबाद हरीश यादव, डॉ.जेपी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य, पुष्पेंद्र सिंह यादव,सुरेंद्र सिंह गौर, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव, युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह यादव सिरौली, राजन यादव, रामपाल सिंह यादव, उदय प्रताप सिंह उर्फ भोला यादव, नरेंद्र सिंह यादव, मनोज मिश्रा, उदय प्रताप उर्फ भोला यादव आदि रहे| 


महंत राजू दास के खिलाफ सपाइयों ने कलेक्ट्रेट घेरी,सौंपा ज्ञापन



