फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) कस्बे में स्थित एक मस्जिद के पीछे भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एहतियातन निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। प्रशासन ने मामले के समाधान के लिए सोमवार का दिन तय किया है। जिसमें ग्रामीणों और संबंधित पक्षों को बुलाया जाएगा।
कस्बे के अंदर स्थित एक मस्जिद के पीछे कुछ भूमि पड़ी हुई है। पिछले कुछ दिनों से इस भूमि पर कुछ लोगों द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जब यह जानकारी गौ रक्षक दल के कार्यकर्ताओं को हुई तो
उन्होंने इस निर्माण कार्य पर आपत्ति जताई और उप जिलाधिकारी संजय सिंह को शिकायत दी। शिकायत के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जांच में पाया गया कि मस्जिद का दरवाजा पूर्व दिशा की ओर है और पीछे की भूमि पर निर्माण कार्य हो रहा था, जिससे विवाद की स्थिति बन रही थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि संबंधित भूमि किसकी है, कौन कब्जेदार है, या यह ग्राम समाज की भूमि है। विवाद न बढ़े, इसलिए पुलिस ने तत्काल निर्माण कार्य रुकवा दिया। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल धर्मेंद्र त्रिपाठी ने
भूमि संबंधी जानकारी देने में असमर्थता जताई। वहीं, प्रधान सचिन देव तिवारी और पूर्व प्रधान प्रदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जानकारी जुटायी। थानाध्यक्ष मोनू शाक्य ने बताया कि उप जिलाधिकारी के निर्देश पर निर्माण कार्य रोक दिया गया है। सोमवार को बैठक में भूमि की वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाएगी। एसडीएम संजय सिंह नें बताया कि निर्माण कार्य को रोंका गया है| लेखपाल से रिपोर्ट तलब की गयी, जाँच रिपोर्ट आनें पर कार्यवाही होगी|
मस्जिद के पीछे भूमि पर निर्माण को लेकर विवाद, पुलिस ने रुकवाया काम



