मतगणना स्थल के बाहर भिड़े भाजपा-सपा कार्यकर्ता,जमकर चले लात घूंसे

लखनऊ:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चुनाव की गर्मी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के सिर चढ़ गई। यहां रमाबाई अंबेडकर मतगणना स्थल के बाहर भाजपा और सपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से लात-घूंसे भी चले।  सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची है और हालातों को संभालने का प्रयास कर रही है।