मंडी में बढ़ी आलू की आमद, भाव 421 से 501 रुपए प्रति पैकेट

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर की सातनपुर मंडी में मंगलवार को आलू की आमदनी में बढ़ोतरी देखने को मिली। आज लगभग एक मोटर में 500 पैकेट आलू की आवक दर्ज की गई। भाव 421 से 501 रुपए प्रति पैकेट रहे, जिसमें अधिकांश खरीद फर्म दिनेश चन्द्र गुप्ता द्वारा की गई। बढ़ती खरीद-फरोख्त से आलू कारोबार से जुड़े व्यापारियों में रौनक दिखाई दे रही है। दूसरी ओर, मंडी में लगातार बढ़ रही आमद के कारण आलू के दाम स्थिर न रहने से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। किसानों का मानना है कि उत्पादन बढ़ने के बाद भी उचित लाभ न मिलने पर उनकी लागत निकल पाना मुश्किल हो रहा है। वहीं व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में आवक और बढ़ सकती है, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है।