फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कायमगंज की मंडी चौकी के प्रकरण में सीओ नें जाँच कर रिपोर्ट एसपी को भेज दी गयी है| जाँच में लापरवाही पायी गयी है| लिहाजा कार्यवाही की तलवार लटक गयी है|
दरअसल मंडी चौकी पुलिस द्वारा जुआ के आरोपियों को पकड़ कर चौकी पर लाया गया, जहाँ चौकी के भीतर आरोपियों को निजी व्यक्ति के भरोसे आरोपियों छोड़कर पुलिस चली गयी| मामले का वीडियो बनाकर किसी नें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया| जिसका समाचार भी जेएनआई में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था| एसपी आलोक प्रियदर्शी नें मामले की जाँच सीओ कायमगंज को दी गयी|
सीओ कायमगंज संजय वर्मा ने बताया कि मामले में जाँच पूरी कर ली गयी थी| जिसमे पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आयी है| जिसकी रिपोर्ट एसपी को भेज दी गयी है|
मंडी चौकी प्रकरण में जांच पूरी, एसपी को भेजी रिपोर्ट



