मंगलवार की शुरुआत भी लूट से- बाइकर्स गैंग ने शमसाबाद में दम्पति लूटे

शमसाबाद (फर्रुखाबाद) : मंगलवार को सुबह की शुरूआत बाइकर्स ने लूट के साथ की। कल सोमवार की शुरुआत भी आलू व्यापारी से नगर में लूट से ही हुई थी| सुबह सुबह दिल्ली से अपने गांव लौटे दम्पती से बैग लूट कर फरार हो गये।

विकास खंड नवाबगंज के ग्राम दौलतपुर निवासी पिंकू पुत्र रामदुलारे दिल्ली में रहकर एक तंबाकू कंपनी में काम करता है। मंगलवार के पिंकू व उसकी पत्नी बेबी अपने गांव दौलतपुर जाने के लिये फैजबाग पर दिल्ली से आने वाली बस से उतरे। यहां से उनको अपने गांव के लिये पैदल ही जाना था। भोर का समय होने के कारण पिंकू शौच के लिये सड़क से थोड़ा नीचे उतर गया व उसकी पत्नी बेबी बैग व सामान लेकर सड़क किनारे बैठ गयी। तभी पल्सर बाइक पर सवार दो युवक आये व बेबी से बैग छीन कर भाग गये। बेबी ने काफी शोर भी मचाया परंतु युवक तब तक फरार हो चुके थे।