फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) भैंस को चारा खिलाकर उसे महिला बांधने के लिए ले जा रही थी, उसी दौरान अचानक भैंस नें महिला पर हमला कर दिया| महिला के सिर में गंभीर चोट लगने उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला भवानी निवासी छविनाथ सिंह राजपूत की 30 वर्षीय पत्नी धन देवी सुबह लगभग 9 बजे घर से भैंस को चारा खिलाकर कुछ दूर बाँधने जा रही थी| उसी दौरान महिला धन देवी को भैंस ने खड़ंजे पर घसीटा जिससे महिला के सर का ऊपरी हिस्सा खुल गया परिजन आनन-फानन मे फर्रुखाबाद प्राइवेट हॉस्पिटल ले गये यहां चिकित्सक ने लोहिया अस्पताल भेज दिया| लोहिया में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो पुत्री हैं| उप निरक्षक सुरेश सिंह चाहर ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
भैंस की टक्कर से महिला की मौत



