फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भगवान परशुराम पर की गई अभद्र टिप्पणी ने जन आक्रोश पैदा कर दिया|जिसके विरोध में कई सैकड़ा सर्वसमाज के लोग सड़क पर उतर आये और कार्यवाही की मांग की|जिलाधिकारी ने न्यायोचित कार्यवाही का भरोसा दिया है|
बीते दिन समाजवादी पार्टी का धरना प्रदर्शन कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुआ था जिसमे सपा नेताओ ने प्रदेश सरकार पर तीखे हमने भी किये|धरना प्रदर्शन के दौरान ही बार एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार ने भगवान परशुराम पर अमर्यादित टिप्पणी भरे मंच पर कर दी लेकिन किसी सपा 
नेता ने इस पर आपत्ति जाहिर नहीं की|जवाहर सिंह गंगवार के इस विवादित वयान का वीडिओ सोशल मीडया पर वायरल हो गया| जेएनआई न्यूज़ ने भी भगवान परशुराम को लेकर अमर्यादित टिप्पणी का प्रयोग करने के मामले में समाचार प्रकाशित किया था उसके बाद सर्व समाज के लोग भगवान परशुराम के समर्थन में खड़े नज़र आये|सैकड़ो की तादात में सर्वसमाज नारेबाजी करता हुआ कलेक्ट्रेट पहुंचा और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा|
ज्ञापन में सर्वसमाज ने मांग करते हुए कहा कि जवाहर सिंह गंगवार के द्वारा अम्बेडकर तिराहे पर पीडब्लूडी की वेसकीमती जमीन घेरकर अपना मकान निर्माण करा लिया गया|जवाहर सिंह पर भूमाफिया के तहत मुकदमा पंजीयन करने तथा धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुचाने का मुकंदमा दर्ज किये जाने की मांग की है| जवाहर सिंह पर आरोप लगाया कि वह समाज को बाटने का काम कर रहे है उनकी बारएसोसिएशन की सदस्यता भी खत्म कि जाए,आदि मांगो को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा गया,ज्ञापन देने बाले लोगो ने कार्यवाही ना होने पर आन्दोलन करने की चेतावनी भी दी है|जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराकर कार्यवाही का भरोसा दिया है| फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा, रमेश त्रिपाठी, बाबी दुबे, बबुआ वाजपेयी ,विमलेश मिश्र, सौरभ मिश्रा, रानू शुक्ला, रानू दीक्षित, अतुल मिश्रा, शिवेंद्र मोहन मिश्रा,नीलेश दीक्षित,आकाश चौबे, अमन दुबे, विपिन अवस्थी,क्रांति पाठक, सुबोध शुक्ला, पंकज अवस्थी, रमेश राजपूत, प्रबल दिवाकर, रवि पाल, सौरभ गंगवार, अंकुर सक्सेना, सनी सक्सेना, आदित्य दीक्षित ,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी,नारायण द्विवेदी,अखिलेश अग्निहोत्री आदि रहे|
बार एसोसिएशन अध्यक्ष को भी सौपा ज्ञापन
भगवान परशुराम पर अभद्र टिप्पणी के मामले में सर्वसमाज के लोगो के साथ ही अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष शशिभूषण दीक्षित को ज्ञापन सौपकर पूर्व अध्यक्ष पर कार्यवाही की मांग की है|












भगवान परशुराम पर अभद्र टिप्पणी मामले में सड़क पर उतरा सर्वसमाज, कार्यवाही की मांग



