भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा की तैयारी पूर्ण

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की बुधवार को शाम भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी| जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है| इसके साथ ही पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी गयी है|

फर्रुखाबाद ब्राह्मण समाज सेवा समिति के द्वारा बुधवार सुबह आठ बजे शहर के ब्राह्मण धर्मशाला में हबन-पूजन का कार्यक्रम होगा| हबन-पूजन के इतिश्री होने के उपरांत लगभग 9 बजे ब्राह्मण धर्मशाला में ही गोष्ठी का आयोजन होगा| जिसमे भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला जायेगा| शाम पांच बजे भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जायेगा| जिसमे भगवान परशुराम के स्वरूप
के साथ ही बामन अवतार के स्वरूप का रथ चलेगा| वहीं एक रथ पर दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास महाराज (ब्रह्मचारी) भी रहेंगे| शोभायात्रा को भव्य और दिव्य बनाने के लिए समाज के लोगों को जिम्मेदारी दी गयी है| श्रीराम विविध कला केद्र के निर्देशक मटर लाल, आदित्य दीक्षित,सभासद प्रबल त्रिपाठी, विमलेश मिश्रा, अंकित तिवारी, डा. राघवेन्द्र अग्निहोत्री, सौरभ मिश्रा , अमन दुबे, प्रबल पाठक, डॉ. रोहित दीक्षित, अजय दुबे अज्जू रहे|