ब्लाक प्रमुख ने किया ब्लाक में झण्डारोहण

कमालगंज (फर्रुखाबाद): विकासखण्ड कमालगंज में 15 अगस्त के शुभ अवसर पर ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी ने पहुंचकर झण्डारोहण किया। वहीं झण्डारोहण के दौरान कर्मचारी समय से ब्लाक में नहीं आ पाये।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी ने सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर ब्लाक कमालगंज पहुंचकर विकास खण्ड अधिकारी लालाराम गुप्ता, एडीओ पंचायत श्याममोहन मिश्रा के साथ झण्डा फहराया। तय कार्यक्रम के अनुसार सभी कर्मचारी समय से नहीं आ सके। लेकिन झण्डा समय से ब्लाक प्रमुख ने फहरा दिया। जिसके बाद सभी कर्मचारियों के साथ बैठकर उन्होंने अपने विचार बांटे। मिष्ठान वितरण कर देश की स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़े ही गर्व के साथ एक दूसरे को बधाइयां भी दीं।