फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दो दिन से चर्चा का विषय बनी पीएसी की इंसास राइफल बोरबेल में फंसी मिली है| वहीं लापरवाही के चलते आधा दर्जन पीएसी कर्मियों को निलंबित किया गया है|
दरअसल पुलिस लाइन में कैंप कर रही 43 वीं बटालियन एटा की डेढ़ सेक्शन पीएसी कैम्प से एक इंसास राइफल व कैश बाक्स चोरी कर लिया गया था| मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ| जिसके बाद में दिन भर चली खोजबीन के बाद पुलिस लाइन में ही मन्दिर के निकट बोरबेल में मिली राइफल बरामद कर ली गयी| राइफल के गायब होनें के मामले में पीएसी सेना नायक ने आरक्षी नवींन कुमार, हरिपाल सिंह, अनुज कुमार, भूपेन्द्र सिंह, प्रवेन्द्र सिंह, व मुख्य आरक्षी रघुराज सिंह को लापरवाही में निलंबित किया है| 

बोर बेल में फंसी मिली गायब पीएसी की राइफल, आधा दर्जन पीएसी कर्मी निलंबित



