फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) बीते दिन घर के भीतर युवती की लहुलुहान लाश पड़ी मिली थी| उसकी चाकू गोदकर हत्या की गयी थी| हत्या का शव उसके पिता पर था| मंगलवार को फरार पिता का शव फांसी पर झूलता मिला|
दरअसल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लहरा निवासी 20 वर्षीय शिवानी जाटव पत्नी विनोद जाटव का शव उनके घर में ही लहुलुहान हालत में पड़ा मिला| ग्रामीणों नें पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर शिवानी और उसके पिता विनोद का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था| जिसके बाद डायल 112 पुलिस मौके पर बुलायी गयी जब पुलिस चली गयी तो शिवानी का शव घर में पड़ा मिला और परिजन फरार हैं| शिवानी की कोख में चाकू लगा था|
शिवानी की हत्या का आरोप उसके पिता विनोद जाटव के सिर पर था| मंगलवार को सुबह उसका शव गाँव से 600 मीटर दूर अतुल कुमार के आम के बाग में उसका शव गमछे से फांसी पर झूलता हुआ मिला| घटना की सूचना मिलनें पर उपनिरीक्षक सुहेल खान, मदन लाल मौके पर आ गये| पुलिस नें शव को फंदे से नीचे उतारनें के बाद उसका पंचनामा आदि की कार्यवाही की|

