बुलेरो व ई-रिक्शा टक्कर से महिला की मौत, 9 घायल हो गये

फर्रुखाबाद:(मेरापुर/नवाबगंज संवाददाता) ई-रिक्शा की बुलेरों से जोरदार टक्कर होनें से ई-रिक्शा सबार एक महिला की मौत हो गयी| जबकि 9 घायल हुए| जिसमे 6 को सीएचसी नवाबगंज व 3 को कायमगंज भेजा गया| जहाँ से एक को लोहिया अस्पताल रिफर किया गया|
थाना कम्पिल के ग्राम मेदापुर निवासी 50 वर्षीय बिट्टो देवी पत्नी रामपाल कठेरिया ई-रिक्शा से अपने रिश्तेदारों 35 वर्षीय नेमा देवी पत्नी शिवराज निवासी रामपुर दबीर मेरापुर, 25 वर्षीय नन्हे पुत्र रामपाल निवासी मेदपुर कम्पिल, 38 वर्षीय रेखा पत्नी देवेद्र निवासी प्रहलादपुर शमसाबाद, 24 वर्षीय सुधा पत्नी देवेन्द्र निवासी प्रहलादपुर शमसाबाद, 21 वर्षीय ई-रिक्शा चालक नन्हे पुत्र रामपाल मेदपुर, 18 वर्षीय अंशुल पुत्र राजपाल, 7 वर्षीय शिव कुमार पुत्र राजपाल, 8 वर्षीय पल्लवी पुत्री दयाशंकर, 14 वर्षीय सुहाग पुत्री राजपाल, 10 वर्षीय आंचल पुत्र राजपाल कुल दस लोग खलवारा से नौगांव जा रहे थे| रास्ते में अलीगंज की तरफ से आ रही तेजी से बोलेरो ने ग्राम जरहरी के सामने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी| जिसमे सभी घायल हो गये | बिट्टो देवी की मौत हो गयी| मौके पर इंचार्ज अचरा आनंद शर्मा ने घायलों को एंबुलेंस से नवाबगंज व कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा| मृतक बिट्टतो देवी का शव कब्जे में लेकर उसको मोर्चरी हाउस भेजा। दोनों वाहनों को पुलिस नें चौकी अचरा पर खड़े करा दिये है। थाना प्रभारी मेरापुर जितेन्द्र चौधरी नें बताया कि मुकदमा कर लिया गया है| दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में हैं|