फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीजेपी कार्यकर्ताओं नें साथी की बाइक का चालान करनें के दौरान उसके साथ पुलिस द्वारा मारपीट करनें का मामला संज्ञान में आते ही हंगामा कर दिया| जमकर नारेबाजी करनें के बाद बीजेपी कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने पुलिस चौकी के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू किया| बाद में कोतवाल के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ|
भोलेपुर निवासी भाजयुमो पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित कटियार अपने साथी भोलेपुर निवासी अभिषेक राजपूत के साथ बाइक से भोलेपुर के पास सब्जी लेनें आये थे| उसी समय कर्नलगंज चौकी प्रभारी बलवीर सिंह पुलिस के साथ अन्य पुलिस कर्मी वाहन चेकिंग कर रहे थे| चेकिंग के दौरान ही अभिषेक जिस बाइक को चला रहा था उसे पुलिस नें
सीज कर दिया| आरोप है कि चालान के बाबजूद भी पुलिस नें बाइक सबारों के साथ अभद्रता कर मारपीट कर दी| जानकारी होनें पर नगर महामंत्री रोहित कटियार, पूर्व नगर महामंत्री सुमित कटियार, आदि दर्जनों समर्थक मौके पर आ गये| रोहित व सुमित के साथ अन्य पदाधिकारी पुलिस चौकी के
कर्नलगंज के बाहर धरनें पर बैठ गये| पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी| नगर मंडल अध्यक्ष नें जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा से कार्यकर्ताओं की बात करायी| उन्होंने भी जल्द चौकी प्रभारी कर्नलगंज बलवीर सिंह को हटवाने का भरोसा दिया| कोतवाल रणविजय सिंह नें भी कार्यवाही कराने का भरोसा दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ| कोतवाल रणविजय सिंह ने बताया कि वार्ता के बाद मामला शांत कर दिया गया| जाँच करायी जा रही है| 

बीजेपी कार्यकर्ता की बाइक सीज कर की मारपीट! आक्रोशित कार्यकर्ताओं का पुलिस चौकी के बाहर धरना



