बीएसए ने सौंपा एक और डीसी को एबीएसए का चार्ज

bsa bhagwat sharan patel (1)फर्रुखाबाद: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दो खंड शिक्षा अधिकारियों के स्‍थानांतरण के क्रम में एक ब्‍लाक का चार्ज एक बार फिर नियम विरुद्ध ढंग से सर्व शिक्षा अभियान के एक जिला संमन्‍वयक को चार्ज दे दिया है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
विदित है कि खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्‍मदाबाद पोप सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज हेमलता सिंह का स्‍वयं के अनुरोध पर शासन ने जनपद मथुरा के लिये स्‍थानांतरण कर दिया है। दोनों पति-पत्‍नी को आज कार्यमुक्‍त कर दिया गया है। उनके स्‍थान पर बलाक मोहम्‍मदाबाद का चार्ज जिला समन्‍वयक वैकल्‍पिक शिक्षा अनिल शर्मा को व नवाबगंज का पदभार ख्ंड शिक्षा अधिकारी संजय पटेल को दिया गया है। उल्‍ल्‍ेाखनीय है कि सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्‍ता के स्‍तर के प्रति चिंतित राज्‍य परियोजना की ओर से जिला समन्‍वयकों को अन्‍य विभागीय प्रशासनिक कार्य न सौंपे जाने के स्‍पष्‍ट निर्देश हैं।