फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मंगलवार को बालक का शव गड्डे में पड़ी होनें की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची लेकिन काफी खोजबीन के बाद कुछ नही मिला | काफी देर के बाद पुलिस को एक भट्टे के गड्डे में कुछ खून से सने कपड़े आदि मिले| पास मिट्टी भी कुछ जगह पर खुदी हुई थी | पुलिस यह कहकर अपना पल्ला झाड़कर लौट गयी कि किसी नें अपने बच्चे का अंतिम संस्कार किया है|
कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि बेबर रोड़ पॉलिटेक्निक कालेज के पीछे एक गड्डे में शव पड़ा है| मौके पर भीड़-भाड़ भी है| सूचना पर कोतवाल सचिन कुमार सिंह, कर्नलगंज चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और झाड़ियों में तलाश किया लेकिन उन्हें कुछ भी नही मिला| थकहार कर पुलिस वापस लौट गयी| कुछ देर बादकोतवाल सचिन कुमार पॉलिटेक्निक कालेज के पीछे भट्टे के गड्डे में पंहुचे | वहां कई स्थानीय लोग भी मौजूद थे| पुलिस को मौके पर एक खून से लाल चादर मिली| पास में ही एक साफ चादर पड़ी थी| चादर के पास ही ताज़ी खुदी हुई मिट्टी भी दिख रही थी| मिट्टी पर गेंदे के फूल भी पड़े थे| पास में ही कुछ नमक के खाली पैकेट व हरे गुलाल की ताज़ी फटी पुडिया पड़ी थी| कोतवाल नें चादर उठाकर छानबीन की| इसके बाद पुलिस वापस हो गयी|
प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह नें बताया कि मौके पर छानबीन की गयी| किसी नें अपने बच्चे का अंतिम संस्कार किया होगा| जाँच में कोई अपराध प्रतीत नही हुआ है| खून से रंगी चादर प्रसब के दौरान खून से सनी हो सकती है| शव आदि नही मिला है|




