बार एसोसिएशन प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद, मतगणना शुरू

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर दिन भर चले मतदान के बाद शाम लगभग 5 बजे मतदान पूर्ण हो गया| जिसके बाद अब मतगणना भी शुरू करायी गयी है| जल्द ही चुनाव परिणाम भी सामने आनें लगेंगे|

बार एसोसिएशन के विभिन्य पदों पर शुक्रवार को मतदान कराया गया| जिसमे दिन भर बार एसोसिएशन अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव, सयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव महिला, उपाध्यक्ष महिला, कार्यकारणी सदस्य वरिष्ठ व कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ पदों के प्रत्याशियों के लिए अधिवक्ता पंत्तिवद्द होकर मतदान करते नजर आये| मतदान की प्रक्रिया पूर्ण होनें के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की गयी| मिली जानकारी के मुताबिक मतगणना सबसे पहले कोषाध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव के पद की शुरू हो गयी है| बार एसोसिएशन में कुल 1189 मत है| जिसमे से कुल 1022 अधिवक्ताओं नें मतदान किया|