लखनऊ:प्रदेश में विगत कुछ दिन पहले बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर दी थी, लेकिन अब मौसम ने करवट बदल ली है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में दो दिनों से मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है।दोपहर के समय तेज और चुभती धूप ने लोगों को फिर से गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया है मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार यह स्थिर स्थिति ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी आगामी 24 घंटे बाद एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है|
18 और 19 अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका मौसम विभाग द्वारा जताई गई है|इस वर्ष मानसून के भी उम्मीद से बेहतर रहने की संभावना मौसम विभाग द्वारा व्यक्त की गई है|
बारिश के बाद गर्मी ने पकड़ी रफ्तार,जल्द ही आंधी-तूफान के संग फिर गरजेंगे बदरा

