फर्रुखाबाद: बाबा रामदेव द्वारा स्थापित भारत स्वाभिमान ट्रस्ट स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सदस्यता अभियान चलायेगा| योग कक्षाओं को नियमित किया जायेगा। स्वामी रामदेव के निर्देशानुसार काला धन वापसी हेतु आन्दोलन तथा सभी करो का समाप्त कर आदान-प्रदान कराधन निर्धारण करने की भी बैठक में मांग उठी। जिससे जन साधारण को विभिन्न प्रकार के करों से मुक्त मिल सके और देश में सुख-समृद्धि कायम हो।

बैठक में मौजूद पंतजलि समिति के अध्यक्ष ने कहा कि स्वामी जी द्वारा विश्व कल्याण हेतु योग आन्दोलन का शुभारम्भ किया गया है। जिससे करोड़ों लोग तमाम असाध्य रोगों से मुक्त हो रहे हैं। एवं बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के द्वारा चलाये जा रहे लूट चक्र से छुटकारा मिल रहा है। योग ऐसी विधा है जिसे जीवन में अपनाकर कोई भी व्यक्ति अंतिम सांस तक स्वस्थ जीवन जी सकता है। योग के यम और संयम नियमों द्वारा समस्त प्रकार के दैहिक, दैविक, भौतिक तापों से निवृत्ति मिलती है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″][bannergarden id=”17″]
बैठक में कहा गया कि आगामी लोकसभा निर्वाचन के समय निष्ठवान देशभक्त लोगों को ही चुन कर संसद में पहुंचाया जाए। तभी भ्रष्टाचार से छुटकारा मिलेगा और देश की गरीब जनता का विदेशों में जमा काला धन वापस लाकर उन्नति के साधन स्थापित किये जा सकते हैं।


